फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर नहीं किया ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- क्रेमलिन का दावा गलत

Mon, 05 Jan 2026 07:17 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला किया था।
विज्ञापन
एयरफोर्स वन में डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI via Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ड्रोन हमले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रूस के इस दावे पर कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास को निशाना बनाया था, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ इनकार किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के आकलन में ऐसा कोई हमला नहीं हुआ।

विज्ञापन


एयर फोर्स वन में सवार होकर वॉशिंगटन लौटते समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के बाद निष्कर्ष निकाला है कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के किसी भी आवास को ड्रोन हमले में निशाना नहीं बनाया। ट्रंप का यह बयान रूस के उस दावे के विपरीत है, जिसमें रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि यूक्रेन ने पिछले हफ्ते उत्तर-पश्चिमी नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित पुतिन के सरकारी आवास पर ड्रोन हमले किए थे, जिन्हें रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई हमला हुआ।
 

शांति वार्ता के बीच आरोप
यह आरोप ऐसे समय पर सामने आया था, जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता को लेकर फ्लोरिडा में ट्रंप से मुलाकात कर चुके थे। जेलेंस्की ने रूसी आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए कहा था कि यूक्रेन का ऐसा कोई इरादा नहीं है। यूरोपीय अधिकारियों का भी मानना है कि रूस का यह दावा शांति प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Venezuela Row: वेनेजुएला में कार्रवाई ट्रंप की क्षमता की परीक्षा कैसे, 'अमेरिका फर्स्ट' नीति पर सवाल क्यों?
विज्ञापन


ट्रंप के बदले सुर
हालांकि शुरुआत में ट्रंप ने रूसी दावे को गंभीरता से लिया था और कहा था कि पुतिन ने फोन कॉल में यह मुद्दा उठाया है, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही इस दावे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी अखबार के संपादकीय का लिंक भी साझा किया, जिसमें रूस के आरोपों को झूठा बताया गया था। डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ठोस सफलता नहीं मिली है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि वे इस युद्ध को एक दिन में खत्म कर सकते हैं। हालांकि रूस अब भी अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है, जिसमें डोनबास क्षेत्र पर पूरा नियंत्रण और यूक्रेन की सैन्य ताकत पर कड़े प्रतिबंध शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें