फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Venezuela Row: 'अमेरिकी हमले में 40 लोग मारे गए', वेनेजुएला ने पहली बार हताहतों की संख्या का किया खुलासा

Mon, 05 Jan 2026 06:26 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास

सार

US-Venezuela Conflict: वेनेजुएला के एक अधिकारी ने पहली बार अमेरिकी हमले में मारे गए लोगों की संख्या का खुलासा किया है। नाम न बताने की शर्त पर वेनेजुएला के अधिकारी ने बताया कि मादुरो को बंधक बनाने के लिए चलाए गए अमेरिकी ऑपरेशन में कुल 40 लोग मारे गए हैं। 
विज्ञापन
वेनेजुएला में अमेरिका के हमले में हताहतों की संख्या का खुलासा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Venezuela Row: 'बात नहीं मानी तो मादुरो से भी बुरा अंजाम होगा', डेल्सी रोड्रिगेज को ट्रंप की खुली धमकी

अमेरिकी ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने किया ये दावा 
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया। इस कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को राजधानी काराकास से पकड़ लिया गया और देश से बाहर ले जाया गया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि इस ऑपरेशन में अमेरिका की तरफ कोई मौत नहीं हुई, सिर्फ कुछ सैनिक घायल हुए। ट्रंप ने इसे बेहद जटिल लेकिन सफल ऑपरेशन बताया और अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


'बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया गया ऑपरेशन'
ट्रंप ने कहा, 'इतना जटिल ऑपरेशन होने के बावजूद हमारे पक्ष में कोई मौत नहीं होना वाकई हैरान करने वाला है। सेना का नेतृत्व और पेशेवर रवैया शानदार था।' उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में कई तरह के लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और अन्य सैन्य संसाधन शामिल थे और ऑपरेशन बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया गया। बाद में फ्लोरिडा के पाम बीच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला को अस्थायी रूप से चलाएगा, जब तक वहां सुरक्षित और व्यवस्थित सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता। उनके मुताबिक, अमेरिका का मकसद वेनेजुएला के लोगों को शांति, न्याय और आजादी दिलाना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Venezuela Row: वेनेजुएला में कार्रवाई ट्रंप की क्षमता की परीक्षा कैसे, 'अमेरिका फर्स्ट' नीति पर सवाल क्यों?

न्यूयॉर्क की अदालत में मादुरो और फ्लोरेस पर चलेगा मुकदमा
राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो को 'कानून से भागने वाला तानाशाह' बताया और कहा कि उन पर अमेरिका में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े आरोप हैं। मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्तों में अब तक का सबसे बड़ा और गंभीर मोड़ माना जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें