फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ को खांसने पर किया ऑफिस से बाहर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 17 Jun 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खांसने पर व्हाइट हउस के चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवाने को ऑफिस से बाहर जाने को कह दिया। दरअसल ट्रंप एबीसी न्यूज तो इंटरव्यू दे रहे थे, तभी वहां खड़े मिक को खांसी आ गई। इसे पहले तो ट्रंप ने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उन्हें दोबारा खांसी आई तो ट्रंप ने उन्हें वहां से बाहर जाने को कह दिया। जिसके बाद मिक वापस चले गए। फिर इंटरव्यू दोबारा से शुरू हुआ।



एबीसी न्यूज को दिया गया ट्रंप का ये इंटरव्यू रिवावार को प्रकाशित हुआ है। जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अपने चुनाव और रॉर्बट मूलर जांच से संबंधित कई मामलों पर जवाब दिए। ट्रंप ने 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी मदद की बात से इनकार करते हुए कहा कि ये सब गलत है, जिसे मीडिया ने फैलाया है। ट्रंप ने फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर भी बात की।


बीच इंटरव्यू में मिक के खांसने पर ट्रंप को गुस्सा आ गया। ट्रंप ने मिक से कहा, "आप जानते हैं कि मुझे ये सब पसंद नहीं है। मुझे ये पसंद नहीं है। अगर आप दोबारा खांसने वाले हैं, तो कृपया कमरे से चले जाओ। आप बस नहीं कर सकते, आप नहीं खांस सकते।"

 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next