फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूएई के बीच में डूबने से भारतीय व्यक्ति की मौत, परिवार को सौंपा जाएगा शव

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 17 Jun 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

एक 25 साल के भारतीय व्यक्ति की संयुक्त अरब अमीरात के उम अल कुवाएन स्थित बीच में डूबने से मौत हो गई है। वह अपने दोस्तों के साथ इस स्थान पर तैराकी के लिए आया था। ये बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।



खलीजा टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "दक्षिण भारतीय राज्य केरल के रहने वाले आनंधु जनार्दन यहां तैराकी कर रहे थे। लेकिन तेज गति से आई लहरों में वह बह गए।" जनार्दन के दोस्त जियॉर्ज एलोयसिस का कहना है कि तेज गति से आई लहर उनके दोस्त को बहा कर ले गई।


एलोयसिस ने बताया, "हमने उसे ढूंढने की पूरी कोशिशि की लेकिन हम नहीं ढूंढ पाए। बाद में उसका शव मिला।" जनार्दन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका शव उनके परिवार को सोमवार को सौंपा जाएगा।


इससे पहले दुबई में भी शनिवार को अपने परिवार के साथ आउटिंग पर निकले एक भारतीय व्यक्ति की जुमेराह बीच पर डूबने से मौत हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next