फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी मेक्सिको में उष्णकटिबंधीय ‘गामा’ तूफान से 6 लोगों की मौत

Tue, 06 Oct 2020 01:58 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
विज्ञापन
तूफान (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

दक्षिणी मेक्सिको में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘गामा’ की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि तूफान की वजह से युकातन प्रायद्वीप में भारी बारिश हुई और इस दौरान बहुत तेज हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन


110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं, कई लोगों को हटाया गया
अधिकारियों ने कहा कि तबास्को और चियापास राज्यों में तूफान की वजह से काफी बारिश हुई। मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चियापास में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई। उनके मुताबिक पहाड़ी ढलान का मलबा उनके घर पर गिरने से यह हादसा हुआ। दो अन्य मौत तबास्को प्रांत में हुई जहां पानी में एक व्यक्ति बह गया जबकि दूसरे की मौत पानी में डूबने से हुई।

गामा तूफान की वजह से युकातन प्रायद्वीप और चियापास के कई इलाकों में करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बुरी तरह प्रभावित तबास्को में 3,400 से ज्यादा लोगों को आश्रयगृह में शरण लेना पड़ा। मियामी में ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ के मुताबिक तूफान के कारण करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गामा तूफान के खतरे के मद्देनजर मेक्सिको में अधिकारियों ने युकातन में आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें