अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने बाइडन सरकार के फ्यूल इकोनॉमी नियमों को अवैध बताते हुए उन्हें पलटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट की माने तो डफी के इस शुरुआकत के बाद पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर नियम ढीले हो सकते हैं। साथ ही ईवी को बढ़ावा देने की कोशिशों को झटका लग सकता है।
अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपकि जो बाइडन सरकार के बनाए फ्यूल इकोनॉमी (ईंधन दक्षता) नियमों को अवैध बताया। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए नियमों को पलटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस फैसले से साफ है कि अब पेट्रोल-डीजल वाहनों के लिए बनाए गए कड़े नियमों को ढीला किया जा सकता है। इस बदलाव से वाहन कंपनियों पर प्रदूषण कम करने का दबाव कम होगा और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा देने की कोशिशों को झटका लग सकता है। हां इससे अमेरिका में ईवी अपनाने की गति भी धीमी पड़ सकती है।
बाइडेन प्रशासन के नियमों में ईवी को भी गणना में शामिल किया गया था, जिसे ट्रंप प्रशासन और कुछ वाहन कंपनियों ने अवैध करार दिया। उनका कहना है कि कानून ईवी को फ्यूल इकोनॉमी तय करने में गिनने की इजाजत नहीं देता।
ये भी पढ़ें:- US DOGE: अमेरिकी जनता का डाटा देखेगा सरकारी दक्षता विभाग; सामाजिक सुरक्षा प्रणाली तक पहुंच की सुप्रीम अनुमति