लंदन के दक्षिण-पश्चिमी शहर सैलिस्बरी में रविवार को रेल दुघर्टना हो गई। इस हादसे में कई लोगों चोटे आई हैं। पुलिस ने बताया कि यह रेल हादसा फिशर्टन टनल पर हुआ, जहां दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत की बात है कि किसी अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई लोग घर चले गए हैं।
वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि टनल को पार करते समय एक ट्रेन किसी चीज से टकरा गई। इससे उसका पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया, जिस कारण दूसरी पटरी से आ रही ट्रेन भी उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे से 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस रूट पर हादसा हुआ है, वह रूट दो नवंबर से संचालन के लिए उपलब्ध हो जाएगा।