अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के शीर्ष वैक्सीन अधिकारी डॉक्टर पीटर मार्क्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने देश के एक प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी की यह कहते हुए आलोचना की कि उन्होंने टीकों की सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी फैलाई और झूठ पर भरोसा किया।
मार्क्स ने शुक्रवार को एफडीए की कार्यवाहक आयुक्त सारा ब्रेनर को पत्र लिखा और बताया कि वह पांच अप्रैल तक जैविक मूल्यांकन और अनुसंधान केंद्र (सीबीईआर) के निदेशक पद से इस्तीफा देकर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। पत्र में मार्क्स ने कहा कि वह रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर की ओर से टीकों की सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंताओं का समाधान करने के लिए काम करने को तैयार थे, लेकिन उन्होंने नतीजा निकाला कि यह संभव नहीं है। उन्होंने लिखा, यह साफ हो गया है कि सच और पारदर्शिता की जरूरत नहीं है, सचिव बस अपनी गलत बातों को सही साबित करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : US: ह्यूस्टन विवि में हिंदू धर्म पाठ्यक्रम पर विवाद, संस्थान ने कहा- शैक्षिणिक स्वतंत्रता को देते हैं महत्व
इस पर अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने कोई टिप्पणी नहीं की। मार्क्स ने कोविड-19 महामारी ने दौरान वैक्सीन और उपचार को तेजी से जांचने और मंजूरी देने की प्रक्रिया की निगरानी की थी। उन्हें 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' नाम और इसकी अवधारणा तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। यह पहल डोनाल्ड प्रशासन के तहत शुरू हुई थी, जिससे वैक्सीन निर्माण की प्रक्रिया वर्षों की जगह महीनों में पूरी हो सकी।
हालांकि, इस कामयाबी के बावजूद ट्रंप ने बार-बार एफडीए की आलोचना की कि उसने कोविड-19 वैक्सीन को और जल्दी मंजूरी क्यों नहीं दी। उन्होंने 2020 के चुनाव में हार के बाद अपने करीबी सहयोगियों से कहा था कि अगर वैक्सीन चुनाव से पहले आ जाती तो वह दोबारा राष्ट्रपति बन सकते थे।
ये भी पढ़ें : Donald Trump: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप से फोन पर बात की, बोले- हम जो चाहते थे, वही हुआ
फिलाडेल्फिया के बाल अस्पताल में वैक्सीन विशेषज्ञ डॉक्टर पॉल ऑफिट ने मार्क्स के इस्तीफे नौकरी से निकाले जाने जैसा बताया और इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा, पीटर मार्क्स ने आरएफके जूनियर की गलत जानकारी वाली मुहिम का समर्थन नहीं किया, इसलिए उन्हें हटा दिया गया। अब स्थिति ऐसी हो गई है जैसे लोमड़ी को मुर्गियों की रखवाली सौंप दी गई हो। यह अमेरिका के बच्चों के लिए दुखद दिन है।
संबंधित वीडियो-