अमेरिकी ड्राइवर प्रशिक्षण कंपनी जुटोबी ने 53 देशों में किए गए शोध के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसके अनुसार, दक्षिण अफ्रीका गाड़ी चलाने के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इस सूची में भारत 49वें पायदान पर है।
गाड़ी चलाने के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इस सूची में भारत 49वें पायदान पर है, जबकि नीचे से सूची में पांचवें स्थान पर है। एक शोध के मुताबिक, यूरोपीय देश नार्वे गाड़ी चलाने के लिए सबसे सुरक्षित है।
विज्ञापन
अमेरिकी ड्राइवर प्रशिक्षण कंपनी जुटोबी ने 53 देशों में किए गए शोध के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। इस सूची में भारत 49वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका तीसरे (51वें) पायदान पर है। लगातार चौथे साल नार्वे पहले पायदान पर है, उसे गाड़ी चलाने के लिए सबसे सुरक्षित देश माना गया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरे साल सबसे निचले पायदान पर रहा।
शोध में इन बातों का किया गया विश्लेषण
जुटोबी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शोध में उसने हाईवे पर गति सीमा, ड्राइवरों के लिए रक्त में अल्कोहल की मात्रा की सीमा और सड़क यातायात मृत्यु दर जैसे संकेतकों के आधार पर देशों का विश्लेषण किया। ताकि वाहन चलाने के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित और सबसे खतरनाक देशों का निर्धारण किया जा सके।
सड़क हादसों में मौतों की संख्या घटी
सभी देशों में प्रति एक लाख पर अनुमानित सड़क हादसों में मौतों की औसत संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 से घटकर 6.3 हो गई है। जबकि हर देश में राष्ट्रीय गति सीमा और रक्त अल्कोहल सांद्रता सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।