फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gupta Brothers: गुप्ता बंधुओं के यूएई से प्रत्यर्पण में लगेंगे कई माह, अब अगले साल शुरू होगी सुनवाई

Wed, 27 Jul 2022 02:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।

सार

राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) की प्रमुख शमिला बटोही ने बताया कि यूएई में रह रहे अतुल और राजेश गुप्ता के औपचारिक प्रत्यर्पण के लिए आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुप्ता बंधु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष अभियोजक ने कहा कि हाई-प्रोफाइल घोटाले में कथित भूमिका के लिए गुप्ता बंधुओं को यूएई से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया में कई माह लग सकते हैं। अभियोजकों ने उम्मीद जताई कि अगले साल जनवरी में सुनवाई दोबारा शुरू होने पर गुप्ता बंधु कटघरे में आ जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें, भारत में सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर दक्षिण अफ्रीकी तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ मिलकर धोखाधड़ी के कई मामले हैं और वे इन दिनों यूएई में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) की प्रमुख शमिला बटोही ने बताया कि यूएई में रह रहे अतुल और राजेश गुप्ता के औपचारिक प्रत्यर्पण के लिए आवेदन कर दिया गया है। 

गुप्ता बंधुओं पर दक्षिण अफ्रीका में जुमा के साथ रिश्तों का इस्तेमाल करते हुए वरिष्ठ नियुक्तियों को प्रभावित करने का भी आरोप है। बटोही ने कहा, उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है और इसमें काफी वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें