फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tipu Sultan Sword Auction: टीपू सुल्तान की रत्न जड़ित तलवार की लंदन में हुई नीलामी, जानें कितने की लगी बोली

Sat, 28 Oct 2023 03:26 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लंदन के आर्ट ऑफ द इस्लामिक एंड इंडियन वर्ल्ड सेल में नीलामी के लिए तलवार की बोली 1,500,000-2,000,000 पाउंड तय की गई थी। लेकिन तय कीमत में तलवारी की बोली नहीं लग सकी। 
विज्ञापन
Tipu Sultan sword - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की रत्न जड़ित और मीनाकारी वाली तलवार की लंदन में नीलामी की गई। टीपू सुल्तान के निजी शस्त्रागार की यह तलवार 100,800 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 1.9 करोड़ रुपये) में बिकी। लंदन में क्रिस्टी के नीलामी घर में तलवार को बिक्री के लिए रखा गया था। आर्ट ऑफ द इस्लामिक एंड इंडियन वर्ल्ड सेल में तलवार की बोली 1.5 मिलियन से दो मिलियन पाउंड के बीच तय की गई थी। लेकिन तय कीमत में तलवारी की बोली नहीं लग सकी।

विज्ञापन


हालांकि, खरीदार का नाम गोपनीय रखा गया है। तलवार की नीलामी से मिली राशि से दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के कॉर्नवाल में स्थित पोर्ट एलियट एस्टेट की मरम्मत कराई जाएगी। एक प्रवक्ता ने कहा कि यह तलवार टीपू सुल्तान की थी और 18वीं शताब्दी के अंत में भारत में ब्रिटिश गवर्नर जनरल चार्ल्स कॉर्नवॉलिस को भेंट की गई थी। इसके बाद यह पोर्ट एलियट एस्टेट के पास चली गई। 

इसी साल मई में भी इस तलवार की बोली लगी थी और यह 14 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में बिकी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मध्य पूर्व के एक संग्रहालय की ओर से तलवार की बोली लाए जाने की उम्मीद जताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें