बच्चे की चीभ मुंह से चार गुना बड़ी...
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में एक तीन साल के बच्चे की जीभ उसके मुंह से चार गुना ज्यादा बड़ी है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन यह एक दुर्लभ बीमारी है जिसे बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम कहा जाता है। यह 15000 शिशुओं में से किसी एक को होती है।
बच्चे का नाम ओवेन थॉमस है और अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का रहने वाला है। डॉक्टरों का मानना है, बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम बीमारी के कारण बच्चे के शरीर अन्य हिस्सों में प्रभाव पड़ सकता है, उसके विकास में बाधा हो सकती है।
ओवेन की सर्जरी हो चुकी है। उसकी जीभ के दो इंच को हटाने के लिए एक लंबी सर्जरी से गुजरना पड़ा हालांकि अंग अभी भी बढ़ रहा है और डॉक्टर इसे कैसे रोकें, इस बारे में अनिश्चित हैं। जीभ अगर ऐसे ही बड़ी रहेगी तो उसकी सांस घुंटने का डर है, उसे सांस लेने में तकलीफ होती है।
ओवेन की मां थैरेसा उसका ब्लड प्रेशर नियमित चेक करती हैं, साथ ही ऑक्सीजन का स्तर भी नापती हैं। इसके लिए वह एक डिजिटल उपकरण का उपयोग करती हैं ताकि सब कुछ मापने में उन्हें आसानी हो। ऐसा करके कई बार अपने बेटे ओवेन की जान बचाई है।
बच्चे की ऐसी स्थिति के कारण कैंसर होने का भी अधिक खतरा है, इसलिए उन्हें हर तीन महीने में एक अल्ट्रासाउंड और रक्त सही बन रहा है और काम कर रहा है इसकी जांच की जाती है।