फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका: क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान घर में लगी आग, तीन भारतीय बच्चों की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 26 Dec 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में तीन भारतीय बच्चों की मौत - फोटो : Twitter

अमेरिका में आग लगने से तीन भारतीय बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीनों सगे बहन भाई थे और क्रिसमस से दो दिन पहले सेलिब्रेशन के लिए कोल्लिरविले की रहने वाली कारी कॉड्रिट के घर आए थे। कारी के घर में रात 11 बजे के करीब अचानक आग लग गई। उनके पति और बेटे भी उस वक्त वहां मौजूद थे। लेकिन वह घर से बाहर निकलने में कामियाब रहे। तीनों बच्चों में दो बहन और एक भाई हैं। तीनों की उम्र 14-17 साल के बीच है।



चर्च द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बच्चे मिशनरी परिवार से थे। कारी के पति और बेटे का इलाज चल रहा है, वह जल्द ठीक हो जाएंगे। बच्चों के पिता का नाम श्रीनिवास नाइक और मां का नाम सुजाता है। वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले के रहने वाले हैं।

 

श्रीनिवास अमेरिका में पादरी के तौर पर काम करते थे और बीते साल तेलंगाना लौट आए थे। लेकिन उनके बच्चे पढ़ाई के लिए मिसिसिपी में फ्रेंच कैंप अकेडमी में रुक गए। 23 दिसंबर को लगी ये आग 20-30 मिनट बाद काबू में आई। घर से काफी धुंआ निकल रहा था। 


आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। यहां स्मोक डिटेकटर भी लगे हुए हैं लेकिन किसी में भी अलार्म नहीं बजा था। बताया जा रहा है कि उस दौरान घर में काफी बच्चे थे। लेकिन कुल लोगों की संख्या के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next