फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के तेहरान में दर्दनाक बस हादसा, 10 लोगो की मौत

Wed, 26 Dec 2018 02:42 PM IST
Shani Mishra एएफपी, तेहरान
विज्ञापन
Iran Bus Accident
विज्ञापन
ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर-पश्चिम में स्थित इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी के नजदीक एक बस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। ईरान की समाचार एजेंसी तसनीम ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार को यूनिवर्सिटी के विज्ञान परिसर से लगी सड़क पर हुआ जहां एक बस कंक्रीट के एक खंभे से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 30 छात्र सवार थे। सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक, सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यूनिवर्सिटी के मुताबिक ड्राइवर को दौरा पड़ने की वजह से यह हादसा हुआ, हालांकि सोशल मीडिया पर लोग बस की बुरी हालत और खस्ताहाल सड़क को हादसे की वजह बता रहे हैं। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने हादसे को लेकर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें