फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में तीन भारतवंशी व्यवसायियों पर बतौर कंपनी निदेशक होने पर  लगी रोक

Sat, 14 Mar 2020 02:53 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय मूल के तीन व्यवसायियों को भारत से बाहर एक हैल्थ सप्लीमेंट के कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें किसी भी कंपनी में ब्रिटिश अदालत की मंजूरी के बिना निदेशक रहने से रोक दिया है। इनमें से दो व्यवसायी मुंबई आधारित, जबकि एक लंदन आधारित है। जांचकर्ताओं ने पाया कि उनकी कंपनी ने 11,000 से अधिक ग्राहकों से 19 लाख पाउंड (17.63 करोड़ रुपये) की राशि हासिल की।

विज्ञापन


इन भारतवंशियों में पश्चिमी लंदन के मेल्विन डीसिल्वा (44) और उनके मुंबई के साथी निदेशक सोरियानो डीसूज (35) व रमाकांत लाल (37) शामिल हैं जिन्हें सात साल के लिए अयोग्य ठहराया गया है। ये व्यवसायी किसी भी कंपनी में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसके प्रचार, गठन या प्रबंधन में प्रतिबंधित रहेंगे। 

ये तीनों मालिक जुलाई 2013 में निगमित एक हैल्थ सप्लीमेंट कंपनी विविड लाइफस्टाइल लिमिटेड के निदेशक थे। पांच साल बाद अगस्त 2018 में कंपनी को लेकर कई शिकायतें मिलीं और उन पर ब्रिटिश अदालतों में मुकदमे लग गए। तीनों भारतवंशियों पर लापरवाह बिक्री रणनीति के गंभीर आरोप लगे।
विज्ञापन


ये आरोप लगे
भारतीय मूल के मेल्विन डीसिल्वा, सोरियानो डीसूज और रमाकांत लाल की कंपनी पर स्वास्थ्य की दवा बेचने के लिए उचित पर्यवेक्षण के बिना एक विदेशी कॉल सेंटर का इस्तेमाल करने और बिक्री एजेंटों द्वारा कमजोर लोगों को लुभाने के लिए दबाव की बिक्री रणनीति अपनाने के आरोप हैं। बिक्री एजेंटों ने ग्राहकों को चिकित्सकीय रूप से प्रशिक्षित होने और उपयुक्त मेडिकल योग्यता होने का कहकर गुमराह किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें