सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मामले में बयान जारी किया। आईएसपीआर के मुताबिक, घटना यहां से 250 किलोमीटर दूर मीरन शाह शहर में हुई। हमले में मरने वाले बच्चों की उम्र चार से 11 साल के बीच है।
अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में रविवार को एक आत्मघाती हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में तीन बच्चों की मौत हो गई और पाकिस्तानी फौज के तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मामले में बयान जारी किया। आईएसपीआर के मुताबिक, घटना यहां से 250 किलोमीटर दूर मीरन शाह शहर में हुई। हमले में मरने वाले बच्चों की उम्र चार से 11 साल के बीच है।
तीन सैनिकों की भी मौत
बयान में बताया गया कि हमले में तीन सैनिकों की भी मौत हो गई। आईएसपीआर ने कहा कि खुफिया एजेंसियां आत्मघाती हमलवार और उसके आकाओं का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पीएम समेत कई नेताओं ने की निंदा
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आत्मघाती हमले की निंदा की है और लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है। उन्होंने एक बयान जारी कर बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी हमले की निंदा की है।