फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: मेगन मर्केल के पिता की महारानी एलिजाबेथ से अपील, कहा- एक बार बेटी से बात करवा दीजिए

Wed, 19 Dec 2018 09:55 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
थॉमस मर्केल- मेगन मर्केल
विज्ञापन

परिवार चाहे आम हो या खास समस्याएं हर परिवार में होती है। ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ी ऐसी ही एक खबर आ रही है।

विज्ञापन


ब्रिटिश शाही परिवार की छोटी बहू मेगन मर्केल के पिता थॉमस मर्केल ने महारानी एलिजाबेथ से अपील की है। उन्होंने अपनी बेटी से एक बार बात करवाने की अपील की है। थॉमस के मुताबिक प्रिंस हैरी के साथ मेगन की शादी के कारण पैदा हुए मतभेद हमेशा नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी चैनल से बातचीत में उन्होंने इस मसले के समाधान की उम्मीद जताई। थॉमस ने कहा कि प्रिंस हैरी से मेगन की शादी होने के बाद से उनकी बेटी से बात नहीं हुई है। वह फोन कॉल्स और मैसेज का कोई जवाब नहीं दे रही हैं। क्वीन एलिजाबेथ को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वह एक बार मेरी बेटी से बात करवा दें। थॉमस ने उम्मीद जताई कि महारानी उनकी पारिवारिक समस्या का समाधान करने में मदद करेंगी। 

आने वाली खुशियों को लेकर उत्साहित

थॉमस ने कहा कि मैं जल्द ही नाना बन सकता हूं। हैरी और मेगन के पहले बच्चे का जन्म अगले साल हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि सभी मतभेद ठीक होंगे और मैं नन्ही मेगन या छोटे हैरी को देख सकूंगा। मैं अपनी बेटी के जीवन में आने वाली खुशियों को लेकर उत्साहित हूं। जानकारी के मुताबिक पिता थॉमस अपनी बेटी मर्केल की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें