फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में रद्द होगी तीसरे देशों की शरणार्थी आवेदन योग्यता

Wed, 17 Jul 2019 01:17 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
अमेरिका के विधान मंत्रालय और राष्ट्रीय भूमि सुरक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि सीमित अतिरिक्त परिस्थितियों को छोड़कर अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर तीसरे देशों के आप्रवासी, अमेरिका में शरण लेने के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। यानी इस घोषणा के बाद मध्य-अमेरिकी देशों के शरणार्थियों के दरवाजे अमेरिका में घुसने के लिए बंद हो जाएंगे।  
विज्ञापन


मंत्रालयों का यह एलान इस बात का द्योतक है कि अधिकांश मध्य-अमेरिकी आप्रवासियों के लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर शरण लेने के लिए आवेदन देने की योग्यता ही खत्म हो जाएगी। इसके बाद उन्हें शरणार्थी सुरक्षा का कानूनी अधिकार मिलना भी बंद हो जाएगा।

अमेरिकी विधान मंत्री विलियम बर्र ने कहा कि इस कानून का मकसद आर्थिक आप्रवासियों और अमेरिका में शरणार्थी के रूप में शरण लेने के सिस्टम का प्रयोग करने वाले आप्रवासियों की संख्या को कम करना है। 
विज्ञापन


बता दें कि लंबे अर्से से मध्य अमेरिकी आप्रवासियों ने मेक्सिको सीमा को पार कर अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पहुंचकर अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की। विश्व के अन्य क्षेत्रों से आए कुछ आप्रवासियों ने भी इस सीमा पर शरण लेने का आवेदन दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें