फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबले हुए किम जोंग: उत्तर कोरिया के तानाशाह का 20 किलो वजन घटा, सेहत को लेकर लग रहीं अटकलें

Wed, 16 Jun 2021 06:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल

सार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की ताजा तस्वीरें आई हैं। इसमें वह बहुत दुबले नजर आ रहे हैं। इससे उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। 
 
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन जोंग एक बार फिर चर्चा में हैं। किम के नए फोटो मीडिया में आए हैं। उसमें वह बहुत दुबले नजर आ रहे हैं। इसे लेकर किम की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।  किम जोंग 37 साल के हैं। अब तक वह काफी मोटे नजर आते रहे हैं। लेकिन हालिया तस्वीरों में वह दुबले दिख रहे हैं, इसलिए चर्चा का विषय बन गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का स्वास्थ्य लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया में चर्चा का विषय रहा है वह अपनी 12 लाख जवानों वाली सेना व परमाणु मिसाइलों की ओट में रहते हैं, लेकिन ताजा तस्वीरों में वह काफी दुबले दिख रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का वजन संभवत: 10 से 20 किलोग्राम कम हो गया है और इसी के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर अकसर लगने वाली अटकलों को फिर से हवा मिल गई है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान जैसे देशों में किम का स्वास्थ्य चर्चा का विषय रहता है। कई बार इस तरह के सवालों के जवाब खोजने की कोशिश की जाती है कि क्या किम का वजन और बढ़ गया है, क्या चलने में उनकी सांस फूल रही है, उनके पास लाठी क्यों है, वह महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए इत्यादि।

सैंतीस वर्षीय नेता अपने स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनका वजन बढ़ा नहीं, बल्कि काफी कम हो गया है। सोशल मीडिया पर हाल में जारी की गई किम की तस्वीरों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने वजन काफी कम कर लिया है।

उनकी घड़ी पहले से ढीली हो गई है और उनका चेहरा पतला लग रहा है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि पांच फुट आठ इंच लंबे किम का वजन पहले 140 किलोग्राम था और अब उनका वजन संभवत: 10 से 20 किलोग्राम कम हो गया है।

सियोल स्थित कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के एक वरिष्ठ विश्लेषक होंग मिन ने कहा कि किम का वजन कम होना, बीमारी के संकेत के बजाय उनके स्वास्थ्य में सुधार का प्रयास लगता है।

बहुत शराब पीने और धूम्रपान करने वाले किम के परिवार के कई सदस्य हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे हैं। उनके पिता और दादा की हृदय संबंधी समस्याओं के कारण मौत हुई थी। विशेषज्ञों ने कहा है कि किम का अधिक वजन हृदय रोगों की आशंका को बढ़ा सकता है।

सियोल स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ नॉर्थ कोरियन स्टडीज के सेओ यू-सोक ने कहा कि उत्तर कोरिया में हाल में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के पहला सचिव पद बनाया है, जिस पर काबिज व्यक्ति देश में किम के बाद दूसरे नंबर पर होगा और इस पद का संबंध किम के स्वास्थ्य से जुड़ी संभावित समस्याओं से हो सकता है।

उन्होंने कहा कि किम ने भले ही शीर्ष अधिकारियों के आग्रह पर पद की स्थापना की अनुमति दी हो, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी को नामित नहीं किया है, क्योंकि इससे सत्ता पर उनकी पकड़ ढीली हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें