फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर बोले सत्या नडेला, कहा-नफरत, जातिवाद के लिए समाज में कोई जगह नहीं

Tue, 02 Jun 2020 04:35 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ - फोटो : PTI
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि समाज में नफरत और नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि सहानुभूति तथा आपसी समझ के साथ और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। नडेला का यह बयान 46 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मिनेसोटा में पुलिस हिरासत में मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर आया है। 

विज्ञापन


नडेला ने सोमवार को एक ट्वीट किया, ‘हमारे समाज में नफरत और नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। सहानुभूति और आपसी समझ एक शुरुआत है, लेकिन हमें और अधिक प्रयास करने चाहिए।’ नडेला ने कहा कि मैं काले और अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ खड़ा हूं और हम अपनी कंपनी में और अपने समुदायों में ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे एक दिन पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की।

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों की आग अमेरिका के 140 शहरों तक पहुंच गई है, जिसे देश में पिछले कई दशकों में सबसे खराब नागरिक अशांति माना जा रहा है। ट्रंप ने राष्ट्र को आश्वासन दिया कि वह हिंसा को रोकने और अमेरिका में सुरक्षा बहाल करने के लिए कदम उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें