अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को नए भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति गनी ने नए भारतीय राजदूत से मुलाकात की।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधो और अधिक मजबूत बनाने और अफगान शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता आदि के संबंध में चर्चा की। टंडन इससे पहले आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) में भारतीय राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं।