फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: अमेरिका में ‘एयरफोर्स वन’ के बेस तक पहुंचा घुसपैठिया, रेजिटेंड ने गोली चलाकर भगाया

Wed, 08 Feb 2023 03:27 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष विमान ‘एयरफोर्स वन’ की मौजूदगी वाले बेहद संवेदनशील सैन्य अड्डे पर एक बार फिर घुसपैठिया प्रवेश कर गया। हालांकि इस बार एक ‘रेजिडेंट’ ने घुसपैठिए पर गोली चला दी। ‘ज्वाइंट बेस एंड्यूज’ ने कहा, घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुई, तभी एक स्थानीय निवासी ने गोली चला दी। सुरक्षा कर्मी घुसपैठिए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे और जांच अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां राष्ट्रपति के बेड़े के कई नीले एवं सफेद विमान होते हैं। इनमें एयरफोर्स वन, मरीन वन और डूम्सडे-747 विमान शामिल है, जो हवाई परमाणु कमान व नियंत्रण केंद्र के रूप में काम कर सकते हैं। इससे पहले फरवरी 2021 में भी एक व्यक्ति सुरक्षा घेरों को पार करते हुए सी-40 विमान में चढ़ गया था।
 

अफगानिस्तान में रची गई पेशावर धमाके की साजिश 

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर स्थित मस्जिद को निशाना बनाने की साजिश अफगानिस्तान में रची गई थी और उनकी खुफिया एजेंसी ने इसका वित्त पोषण किया था। यह जानकारी इस आत्मघाती हमले की जांच करने वाली पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को दी। इस हमले में 101 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा अन्य लोग घायल हो गए थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि यह साजिश काबुल स्थित खुफिया एजेंसी द्वारा वित्त पोषित की गई थी। धमाके में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को पेशावर के भीड़भाड़ वाले सरकी गेट बाजार में दो बार बेचा गया था। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस प्रमुख मोअज्जम जाह अंसारी ने कहा कि आत्मघाती की पहचान उसके डीएनए नमूनों के जरिये की गई है।
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली संकट पर पाक विरोधी प्रदर्शन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली संकट गहरा गया है। गिलगित में हालात इतने खराब हैं कि शहर के कई इलाकों में बिजली न होने के कारण पिछले एक हफ्ते से लोग अंधेरे में ही रह रहे हैं। बिजली कटौती के हालात सरकार के काबू से बाहर निकलने के कारण स्थानीय नागरिक सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। 

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बहाल न होने तक प्रदर्शनकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए प्रदर्शनों के दौरान राजमार्गों को पूरी तरह जाम करने का एलान किया है। इसके अलावा लोग तेजी से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी पिछले कई माह से सेना की मनमानी का भी विरोध कर रहे हैं। सेना पर बड़े पैमाने पर जमीन कब्जाने और खनिज खदानों को हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। यही नहीं बल्कि आर्थिक गलियारे के नाम पर चीन और पाकिस्तान के व्यापारिक घरानों द्वारा इस क्षेत्र की अनदेखी व स्थानीय संसाधनों को लूटने के आरोप भी लगाए गए हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान में सेना द्वारा जमीन कब्जाने पर लोग प्रशासन और संघीय सरकार का विरोध कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें