स्वदेश रवाना होने के पूर्व पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'हमारी धरती के भविष्य को लेकर दो दिन तक गहन विचार विमर्श हुआ। भारत ने न केवल पेरिस में किए गए वादों को पूरा किया है, बल्कि अगले 50 सालों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी तय किया है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो से स्वदेश रवाना हो गए। उन्हें विदाई देने के लिए होटल पर भारतीय समुदाय उमड़ पड़ा। पीएम ने भारतीयों से मुलाकात की। इस दौरान जमकर ढोल-ताशे बजाए गए। पीएम मोदी ने भी ढोल पर थाप जमाई।
विज्ञापन
देखें वीडियो-
पीएम मोदी ने उन्हें विदाई देने पहुंचे युवाओं, बुजुर्गों व बच्चों से गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। पीएम से मिलने के लिए भारतीय समुदाय के लोग भारतीय परिधानों में सज संवरकर पहुंचे थे। भारतीयों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अगले 50 सालों का एजेंडा तय किया
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के COP26 सम्मेलन में दो दिन भाग लेकर स्वदेश रवाना होने के पहले पीएम ने कहा, 'हमारी धरती के भविष्य को लेकर दो दिन तक गहन विचार विमर्श हुआ। भारत ने न केवल पेरिस में किए गए वादों को पूरा किया है, बल्कि अगले 50 सालों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी तय किया है।'