फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन : कंजर्वेटिव पार्टी ने उपचुनाव में लहराया जीत का परचम, 1974 से था लेबर पार्टी का कब्जा

Sat, 08 May 2021 06:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कंजर्वेटिव प्रत्याशी जिल मॉर्टिमर ने 15,529 वोट हासिल किए जो कि तकरीबन 52 फीसदी मत हैं। वहीं लेबर प्रत्याशी पॉल विलियम्स ने सिर्फ 8,589 वोट ही हासिल किए।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी ने शुक्रवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विपक्षी पार्टी लेबर को उपचुनाव में पटखनी देते हुए एक और सीट अपने खाते में डाल लिया। पार्टी ने उत्तर पूर्व के हार्टलपुल में लेबर पार्टी को कड़ी शिकस्त देते हुए विपक्ष की पारंपरिक सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

विज्ञापन


1974 में गठन के बाद से ही यहां लेबर पार्टी का कब्जा रहा है। कंजर्वेटिव प्रत्याशी जिल मॉर्टिमर ने 15,529 वोट हासिल किए जो कि तकरीबन 52 फीसदी मत हैं। वहीं लेबर प्रत्याशी पॉल विलियम्स ने सिर्फ 8,589 वोट ही हासिल किए। उन्होंने करीब 29 फीसदी मत हासिल किए। विपक्ष का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र से जीत दर्ज करना असंभव माना जाता था। इस पुराने औद्योगिक शहर में सत्तारूढ़ पार्टी की बड़ी जीत ने पीएम जॉनसन को सदन में और अधिक मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें