फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा हत्यारा: गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो तीन घंटे में 36 लोगों को उतारा मौत के घाट, 22 मासूम भी शामिल

Wed, 12 Oct 2022 12:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हत्यारे को जानने वालों ने बताया कि ड्रग्स लेने के आरोप में पन्या पर एक मामला भी चल रहा था। वारदात के अगले दिन इस मामले पर फैसला आने वाला था। इसी कारण उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़ने की बात कर रही थी। 
विज्ञापन
36 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में एक सनकी सीरियल किलर की खौफनाक वारदात सामने आई है। उसने महज तीन घंटे में 22 मासूम बच्चों समेत 36 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन हत्याओं से पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। हत्यारे की पहचान पन्या के रूप में हुई है, जिन बच्चों को उसने मारा है उसमें बहुत से मासूमों की उम्र दो से पांच वर्ष थी। 

विज्ञापन


हत्यारे को जानने वालों ने बताया कि ड्रग्स लेने के आरोप में पन्या पर एक मामला भी चल रहा था। वारदात के अगले दिन इस मामले पर फैसला आने वाला था। इसी कारण उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़ने की बात कर रही थी, जिस पर दोनों का झगड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स लेने का आरोप लगने के बाद पन्या को पुलिस की नौकरी से भी निकाल दिया गया था, जिस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 

थाईलैंड का सबसे बड़ा हत्याकांड 
22 मासूमों समेत 36 लोगों की हत्या को थाईलैंड का सबसे बड़ा हत्याकांड माना जा रहा है। वहीं पुलिस इस दावे को निश्चित नहीं मान रही है कि पन्या ने गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद ही इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। थाईलैंड के पुलिस उप प्रमुख जनरल सुरचाते ने कहा, 36 हत्याओं के पीछे नौकरी से निकाला जाना, ड्रग्स मामले में फैसला या फिर आर्थिक तंगी जैसा कोई भी कारण हो सकता है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस अगर सक्रिय होती तो आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम न दे पाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें