फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: 'पृथ्वी पर लौटने के लिए पैसे भेजो, तभी शादी कर पाऊंगा', फर्जी अंतरिक्ष यात्री बन महिला से ठगे 25 लाख

Wed, 12 Oct 2022 12:18 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

आरोपी ने दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में काम कर रहा है और उसे उससे शादी करने के लिए धरती पर लौटने के लिए पैसे की जरूरत है।
 
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक जापानी महिला से एक शख्स ने रूसी अंतरिक्ष यात्री होने का दावा कर 25 लाख रुपये ठग लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में काम कर रहा है और उसे उससे शादी करने के लिए धरती पर लौटने के लिए पैसे की जरूरत है।

विज्ञापन


पढ़ें शख्स ने कैसे महिला को अपने जाल में फंसाया?
रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान के शिगा प्रान्त की रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने इस साल जून में इंस्टाग्राम पर उस शख्स से मुलाकात की, जहां उस व्यक्ति की प्रोफाइल अंतरिक्ष की तस्वीरों से भरी हुई थी। दोनों ने संदेशों का आदान-प्रदान शुरू किया और जल्द ही अपनी बातचीत को एक जापानी मैसेजिंग एप्लिकेशन लाइन में स्थानांतरित कर दिया। कुछ समय बाद पुरुष ने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है और वह जापान जाकर उससे शादी करना चाहता है। लेकिन इसमें एक समस्या है कि वह अंतरिक्ष में फंसा है और उसे पृथ्वी पर लौटने के लिए धन की आवश्यकता है। तुम्हें रॉकेट की लैंडिंग के लिए पैसे देने होंगे जो  मुझे जापान ले जा सकता है।

महिला से हो गई 25 लाख रुपये की ठगी, अब पुलिस कर रही जांच
कथित तौर पर, 19 अगस्त से 5 सितंबर की अवधि के बीच, महिला ने पुरुष को लगभग 25 लाख रुपये भेजे। हालांकि, जैसे-जैसे वह और पैसे मांगता रहा, जापानी महिला को शक होने लगा और उसने शिकायत दर्ज कराई। जापानी पुलिस मामले की जांच 'रोमांस स्कैम' ब्रैकेट के तहत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें