फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: टेक्सास में अनोखा मामला, जुड़वा बच्ची लेकिन जन्म का साल और दिन अलग-अलग, हैरान हुए लोग

Wed, 11 Jan 2023 01:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

अमेरिका के टेक्सास में एक दंपती को जुड़वा बच्ची पैदा हुई लेकिन दोनों का दिन अलग-अलग और साल अलग-अलग रहा। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को खूब शेयर कर रहे।
विज्ञापन
जुड़वा बच्ची के साथ महिला और उसके पति - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुड़वा बच्ची लेकिन जन्मदिन अलग-अलग दिन पर और साल भी अलग-अलग, सुनने में हैरान करने वाली बात हो सकती है लेकिन यह सच है। दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में काली जो फ्लेवेलेन नाम की महिला ने अपनी पहली बेटी एनी जो को 31 दिसंबर की रात 11.55 बजे जन्म दिया और उसने अपनी दूसरी बेटी एफी रोज को अगले साल 1 जनवरी को सुबह 12.01 बजे जन्म दिया। हालांकि, दंपति ने सोचा था कि बच्चे एक  ही साल में पैदा होंगे।

विज्ञापन


काली जो ने फेसबुक पर दोनों की तस्वीर साझा कीं
काली जो ने खुशखबरी साझा करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और अपनी बेटियों और पति की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि क्लिफ और मुझे एनी जो और एफी रोज स्कॉट जैसी बच्चियां प्राप्त करने पर बहुत गर्व है! एनी आखिरी बच्चा थी जो 2022 में रात 11:55 बजे पैदा हुई थी। फिर, एफी 2023 में 12:01 बजे पैदा हुई थी! वे दोनों स्वस्थ बाहर आईं। क्लिफ और मैं इससे बहुत उत्साहित हैं।

20 लाख जुड़वा बच्चों के बाद एक ऐसे
टेक्सास अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक यह एक अनोखा मामला है। लगभग 20 लाख जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक बच्चे के साथ ऐसी स्थिति आती है। इसी तरह का एक मामला पिछले साल कैलिफोर्निया में सामने आया था। फातिमा मेड्रिगल ने 15 मिनट के अंतराल में दो बच्चों को जन्म दिया था। एक का नाम आयलिन था जिसका 31 दिसंबर 2021 को जन्म हुआ जबकि दूसरे का नाम चौकोर रखा जो एक जनवरी 2022 को पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें