फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास में बच्चे सहित परिवार के पांच लोग घर में मृत मिले, गोली लगने से हुई मौत

Tue, 12 Feb 2019 06:39 PM IST
अजय सिंह भाषा, टेक्सास
विज्ञापन
gun suicide officer - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

पूर्वी टेक्सास में एक घर में 15 महीने के एक बच्चे सहित परिवार के पांच लोग मृत मिले जिन्हें गोली लगी थी। पोक काउंटी के शेरिफ अधिकारियों ने बताया कि दो पुरुष घर के अंदर मृत मिले। बच्चे और दो महिलाओं के शव घर के बाहर पड़े थे।

विज्ञापन


चीफ डिप्टी बिरोन लियोंस ने बताया कि मृतकों की पहचान एश्ले डेलैनी और उसके पति रैंडी होर्न के रूप में हुई है। डेलैनी के दादा-दादी कैरोल्स और लिंडा डेलैनी भी मृतकों में शामिल हैं। मृत बच्चे की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। 

लियोंस ने कहा कि वहां एक महिला सुरक्षित मिली जो शयनकक्ष की कोठरी में बंद थी। इस महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगी। उसने गोली चलने जैसी आवाज सुनी। उसने अपने बेटे को बुलाया जिसने सुबह करीब साढ़े दस बजे अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


लियोंस ने बताया कि ह्यूस्टन से करीब 75 मील उत्तर-पूर्व में स्थित घटनास्थल से एक आग्नेयास्त्र बरामद हुआ है। हालांकि उन्होंने घटना को सामूहिक हत्या या आत्महत्या कहने से इनकार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें