अधिकारियों ने कहा कि डीएसपी ने ईद उल फितर के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पेशावर-कराची राजमार्ग पर एक अस्थाई चौकी स्थापित की थी। जब पुलिसकर्मी इस चौकी से गुजर रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया।
पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र कैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिनों में हुई आतंकवादी घटनाओं में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हमले में 12 आतंकवादियों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में कुलाची तहसील के कोट सुल्तान इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत आठ आंतवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया गया है।
पुलिस कर्मियों पर आतंकवादी हमला
अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात में शुक्रवार की रात आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो पुलिसकर्मी मारे गए। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि डीएसपी ने ईद उल फितर के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ पेशावर-कराची राजमार्ग पर एक अस्थाई चौकी स्थापित की थी।
विज्ञापन
मीडिया के अनुसार, जब पुलिसकर्मी इस चौकी से गुजर रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस के वाहनों पर गोलीबारी भी की, जिसमें डीएसपी और कांस्टेबल नसीम गुल की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार की रात सरा दरगा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कांस्टेबल सनामत खान पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को बाजौर जिले की मामुंड तहसील में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य इसमें घायल हो गया।
इसके अलावा शनिवार की रात टैंक जिले में मियां लाल पुलिस चौकी के निकट अज्ञात लोगों ने एक हेड कांस्टेबल की बी हत्या कर दी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लक्की मारवत में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।