फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanzania Plane Crash: लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ विमान, 19 की मौत; 26 को बचाया गया

Sun, 06 Nov 2022 08:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डार एस सलाम

सार

मिली जानकारी के मुताबिक, विमान में 43 यात्री सवार थे। हालांकि, राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 26 लोगों को बाहर निकाल लिया है। 
विज्ञापन
तंजानिया में तालाब में गिरा विमान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील में जा गिरा। यह विमान दार एस सलाम से बुकोबा वाया म्वांजा होकर जा रहा था। गौरतलब है कि बुकोबा एयरपोर्ट पर रनवे का एक हिस्सा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया लेक के ठीक बगल में है।

विज्ञापन


इस घटना के सामने आते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस विमान में 43 यात्री सवार थे। वहीं, इस हादसे में 19 लोगों के मरने की भी खबर है। इनमें विमान के दोनों पायलट भी हो सकते हैं। राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 26 लोगों को बचा लिया है।  

कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने कहा कि हम काफी संख्या में लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिस समय विमान लगभग 100 मीटर (328 फीट) की ऊंचाई पर था, तब उसे खराब मौसम के कारण समस्याओं  सामना करना पड़ा। और बारिश के बीच विमान पानी में गिर गया। अब सब कुछ नियंत्रण में है। हालांकि अभी तक बचाव कार्य जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें