फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का एलान: महिलाओं को इस्लाम के आधार पर देंगे अधिकार, किसी देश के खिलाफ नहीं होगा अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल

Tue, 17 Aug 2021 09:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान ने महिलाओं को इस्लाम के आधार पर अधिकार देने की बात कही है, साथ ही आश्वासन दिया है कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल किसी देश के खिलाफ नहीं होगा। इसने मंगलवार की शाम को एक प्रेसवार्ता में बताया कि अफगानिस्तान में उसका शासन कैसा होगा और सरकार किस तरह चलाई जाएगी।
विज्ञापन
तालिबान का प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिदीन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 साल बाद अफगानिस्तान की सत्ता में जबरन ही सही लेकिन वापसी करने वाले तालिबान ने मंगलवार की शाम एक प्रेसवार्ता में अपने भविष्य के शासन का खाका दुनिया के सामने पेश किया। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बताया और साफ किया कि वह महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाला नहीं है। इसके साथ ही मुजाहिद ने कहा कि पहले के तालिबान और अब के तालिबान में अंतर है। 

विज्ञापन


मुजाहिद ने कहा,  काबुल में दूतावासों की सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी देशों को आश्वासन देना चाहते हैं कि सभी दूतावासों, मिशनों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मदद एजेंसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे बल यहां मौजूद हैं। प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान इस्लाम के आधार पर महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं स्वास्थ्य और अन्य ऐसे क्षेत्रों में काम कर सकती हैं, जहां जरूरत है। महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई ने टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि प्रेसवार्ता के दौरान 1990 के तालिबान और आज के तालिबान के बीच अंतर के एक सवाल पर तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि हमारी विचारधारा और विश्वास वही है क्योंकि हम मुसलमान हैं। लेकिन, अनुभव के मामले में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब हम अधिक अनुभवी हैं और अलग नजरिया रखते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम ऐसी सरकार स्थापित करना चाहते हैं जो सभी पक्षों को समाहित करे। 
विज्ञापन


तालिबान के प्रवक्ता ने पड़ोसी देशों को भी आश्वासन दिया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा। जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, 'हम अपने पड़ोसी और क्षेत्रीय देशों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल दुनिया के किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देंगे।  वैश्विक समुदाय को अब आश्वस्त हो जाना चाहिए कि हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और आपको हमारी जमीन से कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।'
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें