फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में चुनाव आयोग के आठ कर्मचारियों की तालिबान ने की हत्या 

Mon, 01 Jul 2019 05:56 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
taliban - फोटो : Dawn
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान ने चुनाव आयोग के आठ कर्मचारियों की हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा कि तालिबान का यह हमला तब हुआ जब चुनाव आयोग के कर्मचारी मशरूफ जिले के सरकारी कार्यालय में मतदाताओं का पंजीकरण कर रहे थे। 

विज्ञापन


स्वतंत्र चुनाव आयोग (आईईसी) के प्रवक्ता जाबिउल्ला सदात ने बताया कि हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। तालिबानियों ने शनिवार रात दक्षिण कंधार में मारूफ जिला केंद्र पर हमले के लिए विस्फोट से भरे पांच वाहनों को इस्तेमाल किया। दुर्भाग्य से आयोग के आठ कर्मचारी सरकारी जिला कार्यालय में मौजूद थे और वे पंजीकरण के काम में जुटे थे। सभी आठ कर्मचारियों की मौत हमले में हो गई। 

कंधार पुलिस के प्रवक्ता कासिम अफगान ने बताया कि हमले में कुछ सुरक्षा बलों की भी मौत हुई हैं। फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है। लेकिन हमले की जिम्मेदारी तालिबानी ने ली है। सनद रहे कि कतर की राजधानी दोहा में तालिबान और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच सातवें चक्र की वार्ता शुरू होते ही आतंकी संगठन ने देश में हमले तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें