फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan Presidential Election: ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग-वेन ने डाला वोट, जनता से की ये अपील

Sat, 13 Jan 2024 02:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

ताइवान की जनता देश की पहली महिला राष्ट्रपति साई-इंग-वेन के उत्तराधिकारी के चयन के लिए शनिवार को मतदान कर रही है। बता दें कि साई-इंग-वेन 2016 और 2020 का चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनी थीं।
विज्ञापन
Taiwan presidential election - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को शुरू हो गया। कुल एक करोड़ 90 लाख लोग इस मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 10 लाख मतदाता पहली बार वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। यह वोटिंग कुल 18,000 मतदान केंद्रों में आयोजित कराई गई है। ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग-वेन ने शनिवार को लोगों से मतदान करने की अपील की। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की नेता न्यू ताइपे सिटी के मतदान केंद्र शियुलांग एलिमेंटरी स्कूल में अपना वोट दिया। उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार साओ बी खिम भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


साई-इंग-वेन ने कहा, 'लोकतांत्रिक देश के नागरिक एक वोट से देश का भविष्य तय कर सकते हैं।' उन्होंने लोगों से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक  दस्तावेजों को साथ लाने का भी अनुरोध किया है। 

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव
चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। पूरी दुनिया की नजर फिलहाल इस चुनाव पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले आठ वर्षों में ताइपे पर चीन के हमले की धमकियों ने ताइवान की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रपति चुनाव में 40 से 49 उम्र के बीच करीब तीन लाख 88 हजार मतदाता वोट देंगे। वहीं 50-59 उम्र के बीच करीब तीन लाख 53 हजार लोग वोट डालने के लिए तैयार हैं। इस बार 20 से 29 उम्र के बीच करीब दो लाख 84 हजार मतदाता अपना वोट डालेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन मुख्य उम्मीदवार
ताइवान की जनता देश की पहली महिला राष्ट्रपति साई-इंग-वेन के उत्तराधिकारी का चयन करेंगे। बता दें कि साई-इंग-वेन  2016 और 2020 का चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनी थी। इस बार चुनाव में तीन मुख्य उम्मीदवार- डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) से लाई चिंग-ते, कुमिनटंग (केएमटी) से हू यू इह और ताइवान पीपुल्स पार्टी (टीपीपी) से को वेन जे हैं। चौथे उम्मीदवार के तौर पर एपल के प्रमुख सप्लायर फॉक्सकॉन के संस्थापक अरबपति टेरी गोउ ने पंजीकरण करने की समय सीमा से कुछ ही घंटों पहले अपना नाम वापस ले लिया था।

बता दें कि सबसे पहले केएमटी द्वारा ताइवान पर लगाए गए मार्शल लॉ के तहत शासन किया गया था। साल 1996 में ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। इसके बाद से दो पार्टियों केएमटी और डीपीपी के उम्मीदवारों का ही राष्ट्रपति पद पर बोलबाला रहा है। ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव चार वर्षों में एक बार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें