फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा, क्षेत्र में चीन लगातार बढ़ा रहा है सैन्य खतरा

Sat, 02 Jan 2021 02:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ताइपे
विज्ञापन
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने शुक्रवार को नए साल के संदेश में कहा कि उनका देश चीन से सैन्य खतरे का सामना कर रहा है। साई ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इससे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए पैदा हुआ खतरा न सिर्फ इस स्वायत्त क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। 

विज्ञापन


साई इंग-वेन ने कहा, जलडमरूमध्य में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों की गतिविधियां बढ़ीं
बता दें कि चीन इस द्वीपीय क्षेत्र को अपना मानता है और इस क्षेत्र पर बल पूर्वक कब्जे की धमकी भी दे चुका है। ताइवान की राष्ट्रपति ने कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए उठाए गए देश के कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि चीन के बेहद नजदीक होने के बावजूद इस द्वीपीय क्षेत्र में महामारी के चलते सिर्फ 800 मामलों की ही पुष्टि हुई और सात की मौत हुई है।

इससे पहले ताइवान ने चीन के बढ़ते खतरे को लेकर सभी एशियाई देशों को आगाह किया था। उन्होंने चेताया था कि चीन को यदि नहीं रोका गया तो एशिया के दूसरे देश उसके निशाने पर आ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें