फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Balloon: तनाव के बीच एक चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवान की सीमा, मचा हड़कंप

Wed, 20 Dec 2023 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह छह बजे ताइवान के चारों ओर आठ चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के विमान और तीन पीएलएएन जहाजों के होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
china taiwan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर चीनी गुब्बारे ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। दरअसल, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ताइवान जलडमरूमध्य में एक चीनी सैन्य निगरानी गुब्बारा और बड़े पैमाने पर भेजे गए सैन्य विमान एवं पोत देखे गए हैं।

विज्ञापन


यह देखे गए
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह छह बजे ताइवान के चारों ओर आठ चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के विमान और तीन पीएलएएन जहाजों के होने की जानकारी मिली। बाद में, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आठ विमानों में से एक केजे-500 दक्षिण-पश्चिम में ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुस गया। 

12 हजार फीट पर उड़ते दिखा
मंत्रालय ने बताया कि ताइवान की सेना ने लड़ाकू विमानों, नौसेना के पोतों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों के जरिए स्थिति पर नजर रखी। साथ ही जवानों को जवाब देने का काम सौंपा। गुब्बारे को लगभग 12,000 फीट ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गायब
ताइवान में रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि कीलुंग के 63 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार करने के बाद मंगलवार को एक पीआरसी के गुब्बारे का पता चला। गुब्बारा पूर्व की ओर बढ़ रहा था और बुधवार तड़के गायब हो गया।

गौरतलब है कि चीन आए दिन इस तरह की हरकतें करता रहता है। आए दिन चीनी सेना के विमान ताइवान के इलाके में घुसपैठ करते हैं, जिससे लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है।

क्या है विवाद?
चीन का दावा है कि ताइवान उसी का एक हिस्सा है, जो एक दिन फिर से चीन का हिस्सा होगा। वहीं, ताइवान खुद को एक आजाद देश मानता है, जिसका अपना संविधान है और वहां के लोगों की चुनी हुई सरकार वहां शासन करती है। बता दें कि ताइवान में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताइवान में 13 जनवरी, 2024 को वोटिंग होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें