फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन: प्रधानमंत्री एंडरसन ने पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार बनने तक कार्यवाहक पीएम बनी रहेंगी

Thu, 15 Sep 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख

सार

आम चुनावों के बाद दक्षिणपंथी ब्लॉक के पास 176 सीटें हैं। सोशल डेमोक्रेट्स यानी मध्य-वाम ब्लॉक के पास 173 सीटें हैं।
विज्ञापन
डेमोक्रेट नेता मैग्डेलेना एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कदम संसद में बहुमत न हासिल कर पाने के बाद आया है। दरअसल, एंडर्सन ने स्वीडन की 349 सीटों वाली संसद ‘रिक्सडैग’ के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन से मुलाकात की। इसके बाद पद छोड़ने के बारे में उन्हें औपचारिक सूचना दी।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नई सरकार बनने तक एंडरसन कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी। अध्यक्ष नोरलेन ने एंडरसन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नोरलेन ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी नेताओं से बातचीत शुरू करेंगे। उम्मीद है कि वह मध्य-दक्षिणपंथी ‘मॉडरेट पार्टी’ के नेता उल्फ क्रिस्टर्सन से गठबंधन बनाने की कोशिश करने के लिए कहेंगे।

बताया जा रहा है कि आम चुनावों के बाद दक्षिणपंथी ब्लॉक के पास 176 सीटें हैं। सोशल डेमोक्रेट्स यानी मध्य-वाम ब्लॉक के पास 173 सीटें हैं। इससे पहले बुधवार को 99.9 फीसदी वोटों की गिनती हो जाने के बाद एंडरसन ने हार स्वीकार कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें