रविवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य शिविर में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवा रंगरूटों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी चश्मदीदों ने दी।
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य शिविर में पंजीकरण के लिए आए युवा रंगरूटों को निशाना बनाया, जिसमें 13 की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। मोगादिशु को अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह की ओर से बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है।
विज्ञापन
इस समूह पिछले एक दशक से विद्रोह छेड़ रखा है। यह इस्लामी कानून को लागू करने के प्रयास के तहत अक्सर सैन्य और सरकारी स्थलों पर हमला करता है। एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दुलकादिर हसन मोहम्मद ने बताया कि एक जोरदार विस्फोट हुआ और तुरंत लोग सभी दिशाओं में भागने लगे। हर जगह लाशें बिखरी पड़ी थीं।
फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे भी अल शबाब चरमपंथी समूह का हो सकता है। हमलावर ने खुद को बम से उड़ाने से पहले एक रंगरूट का भेष धारण किया था। उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच आम नागरिक भी शामिल थे, जो पास से गुजर रहे थे।
इससे पहले जुलाई 2023 में भी मोगादिशु के जाले सियाद सैन्य अकादमी में इसी तरह का एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 25 सैनिक मारे गए थे और 70 घायल हुए थे। उस हमले की जिम्मेदारी अल-शबाब ने ली थी।