फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सुएला ब्रेवरमैन ने ऋषि सुनक पर किया हमला, कहा- आपकी योजना काम नहीं आ रही, चुनावी हार की ओर बढ़ रही पार्टी

Wed, 15 Nov 2023 05:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रेवरमैन ने इस्राइल हमास युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर हमारी सड़कों पर यहूदी विरोधी भावनाएं दिखाई दीं लेकिन इस उग्रवाद और भावनाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्रिटेन फिलहाल इतिहास के सबसे खतरनाक दौर में है।
विज्ञापन
Rishi Sunak, Suella Braverman - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हमला किया है। ब्रेवरमैन ने कहा कि सुनक अवैध आप्रवासन और यहूदी विरोधी भावनाओं के मुद्दों पर किए वादों को पूरा नहीं कर पाएं हैं। बता दें, प्रधानमंत्री सुनक ने एक दिन पहले ही ब्रेवरमैन  को गृहमंत्री के पद से बर्खास्त किया था, जिसके बाद से कंजर्वेटिव नेता ब्रेवरमैन सुनक पर निशाना साध रही हैं।  
विज्ञापन


पीएम के नाम लिखा पत्र
पूर्व गृहमंत्री ब्रेवरमैन ने कहा कि सुनक की योजना काम नहीं आ रही हैं। कंजर्वेटिव पार्टी रिकॉर्ड चुनावी हार की तरफ बढ़ रही है। ब्रेवरमैन ने प्रधानमंत्री सुनक के नाम एक पत्र लिखा, जिसे ब्रेवरमैन ने एक्स पर भी साझा किया। ब्रेवरमैन ने पत्र में लिखा कि कल सुबह आपने फोन किया और मुझे मंत्रिमंडल छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने पत्र में कहा कि पार्टी के अधिकांश सदस्यों ने आपको अस्वीकार कर दिया था। प्रधानमंत्री बनने के लिए आपके पास कोई व्यक्तिगत जनादेश नहीं था। लेकिन मैंने आपका साथ दिया और अक्तूबर 2022 को गृहसचिव के रूप में काम करने के आपके प्रस्ताव को स्वीकार किया। 
 


सुनक पर जमकर साधा निशाना
ब्रेवरमैन ने इस्राइल हमास युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर हमारी सड़कों पर यहूदी विरोधी भावनाएं दिखाई दीं लेकिन इस उग्रवाद और भावनाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्रिटेन फिलहाल इतिहास के सबसे खतरनाक दौर में है। देश में कट्टरपंथ और अतिवाद का खतरा बढ़ गया है। मुझे यह कहने में खेद है कि इसका कारण कमजोर-अनिश्चित नेतृत्व और गुणों की कमी है। खतरों की गंभीरता को समझने के बजाए आपके साथी मुझसे ही असहमत रहे कि कानूनों में बदलावों की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


सुनक को दी राय
ब्रेवरमैन ने आगे कहा कि पिछले साल अक्तूबर में आपको ब्रिटेन का नेतृत्व करने का अवसर दिया गया। यह महत्वपूर्ण काम था। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। देशसेवा के लिए बहादुरी और अच्छे काम की आवश्यकता है। आपको ईमानदार होने की आवश्यकता है। आपकी योजना काम नहीं कर रही हैं। हमारा समय खत्म हो रहा है। आपको पाठ्यक्रम बदलने की आवश्यकता है।

सुएला की बर्खास्तगी पर बढ़ा विवाद
सुएला ब्रेवरमैन को गृहमंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आलोचकों के निशाने पर हैं। यहां तक कि सुनक की पार्टी की ही सांसद ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम शुरू कर दी है। कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद एंड्रिया जेनकिंस ने 1922 कमेटी के चेयरमैन सर ग्राहम ब्रैडी को एक पत्र लिखा है। इसमें सांसद ने सुनक को पीएम पद से हटाने की मांग की है और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। जेनकिंस ने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी के अन्य सांसद भी उनका समर्थन करेंगे। अगर सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के 15 फीसदी सांसद सुनक के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करते हैं तो उनको पीएम पद छोड़ना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें