फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: दुनिया को सूडोकू में उलझाए रखने वाले माकी ने कहा अलविदा

Wed, 18 Aug 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, टोक्यो।

सार

  • दुनियाभर में दस करोड़ लोग नियमित सुडोकू खेलते हैं
  • पहेली वही जिसे हल करने का नियम आसान तब मजा
विज्ञापन
माकी काजी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया को अपने बनाए खेल सूडोकू में उलझा कर रखने वाले जापान के यूनिवर्सिटी ड्रॉप आउट माकी काजी (69) ने दस अगस्त, मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। सूडोकू के गॉड फादर के नाम से मशहूर माकी पित्त के कैंसर से पीड़ित थे।

विज्ञापन


माकी काजी की कंपनी निकोली ने मंगलवार को बताया कि सूडोकू के गॉड फादर अब हमारे बीच नहीं रहे। टोक्यो मेट्रो क्षेत्र के मिताका शहर में उन्होंनेअंतिम सांस ली। सुडोकू करीब दो दशक पहले जापान के बाहर लोकप्रिय हुआ।

इसके बाद दुनियाभर के अखबारों में इस खेल को जगह मिली तो हर कोई काजी के इस खेल का दीवाना हो गया। सूडोकू इतना प्रचलित हुआ की लोग पूरा दिन इस पहेली को हल करने में लगे रहते थे। पहेली वाले खेल की लोकप्रियता का ही नतीजा था कि वर्ष 2006 से हर साल एक विश्व चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन


काजी का सूडोकू पहेली दुनियाभर के 100 मीडिया कंपनियों में प्रकाशित होता है जिसमें दस विदेशी हैं। काजी जुलाई तक कंपनी से जुड़े थे लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने कामकाज छोड़ दिया था।

मुझे संख्या वाले खेल से प्यार हो गया...
वर्ष 2008 में एक भाषण में कहा था कि मुझे 1984 में सबसे पहले संख्या वाले खेल से प्यार हो गया जिसे उन्होंने सुडोकू नाम दिया। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ये नाम सिर्फ 25 सेकंड में दिया जो सिर्फ एकल संख्या को इंगित करता है। काजी का जन्म आठ अक्तूबर 1951 को जापान के सापोरो में हुआ था।

2004 में दुनिया का सुडोकू से सामना
सूडोकू दुनिया के लिए प्रचलित खेल 2004 में बना। न्यूजीलैंड से काजी के एक प्रशंसक ने इस खेल को ब्रिटेन के सामाचार पत्र द टाइम्स में प्रकाशित कराया तोइसे खेलने वाले बढ़ते चलेगए। माकी ने 30 से अधिक देशों की यात्रा की थी। दुनिया के 100 देशों में 20 करोड़ से अधिक लोग इस खेल से जुड़े हैं।

दस करोड़ लोग नियमित खेलते हैं...
दुनियाभर में नियमित दस करोड़ लोग इस पहेली को खेलते हैं। खास बात ये है कि बच्चे हों या बूढ़ें हर उम्र के लोग इस खेल में अपने मस्तिष्क की ताकत का आंकलन करते हैं। अच्छी बात ये है कि जब ये खेल लोगों को समझ मेंआ जाता है तब ये खेल अधिक आसान होने के साथ और रोचक हो जाता है।

पहेली वही जिसका नियम आसान...
काजी कहते थे कि पहेली वही है जिसका नियम आसान है। वे कहते थे कि जब मैं एक पहेली के लिए नया विचार देखता हूं और उसमें बहुत अधिक संभावनाएं देखता हूं तो मैं वास्तिवक्ता में उत्साहित हो जाता हूं। मुझे तब और खुशी होती है जब मैं लोगों को पहेली हल करने के लिए उत्साहित देखता हूं।

काजी आसानी से नए दोस्त बनाते थे
निकोली कंपनी के नए सीईओ योशिनाओ अनपुकु ने कहा है कि काजी आसानी से दोस्त बनाते थे, दूसरे के प्रति सौम्य व्यवहार हर किसी को उनकी ओर आकर्षित करता था। हमारा लक्ष्य काजी के लक्ष्य को हर हाल में आगे बढ़ाना है। काजी अपने पीछे पत्नी नाओमी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें