फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: कोरोना का जेएन.1 सब वैरिएंट घातक नहीं, मगर तेजी से है अपनी चपेट में लेने में सक्षम

Mon, 18 Dec 2023 04:48 AM IST
यशोधन शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली

सार

शोधकर्ता प्रो. यूनलोंग रिचर्ड काओ ने सोशल मीडिया पर अध्ययन साझा करते हुए लिखा, कोरोना के अलग-अलग स्वरूप से संक्रमित होने वाले और टीकाकरण कराने वाले लोगों पर जेएन.1 का असर जानने के लिए यह विश्लेषण किया है।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण को बढ़ाने वाले जेएन.1 उप स्वरूप को लेकर चीन के वैज्ञानिकों ने सबसे पहले साक्ष्य जारी किए हैं। मेडिकल जर्नल द लैंसेट ने चीन के बीजिंग स्थित शोधकर्ताओं के इस पूरे अध्ययन को प्रकाशित किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के पिरोला स्वरूप से निकला जेएन.1 उप स्वरूप दो या तीन बार संक्रमित होने वालों में भी 50 फीसदी तक एंटीबॉडी का स्तर गिरा सकता है। चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि जेएन.1 गंभीर नहीं है लेकिन यह एंटीबॉडी का स्तर कम करता है और लोगों को संक्रमित करता है। जो लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं उन्हें मामूली सर्दी खांसी हो रही है या फिर जिन्हें पहले से बीमारी है उनमें यह सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस करा रहा है।

शोधकर्ता प्रो. यूनलोंग रिचर्ड काओ ने सोशल मीडिया पर अध्ययन साझा करते हुए लिखा, कोरोना के अलग-अलग स्वरूप से संक्रमित होने वाले और टीकाकरण कराने वाले लोगों पर जेएन.1 का असर जानने के लिए यह विश्लेषण किया है। जेएन.1 में इंसानों के प्लाज्मा को शिकार बनाने की क्षमता है।
विज्ञापन


अब तमिलनाडु में मिला जेएन.1 संक्रिमत रोगी
केरल के बाद तमिलनाडु में भी कोरोना के नए उप वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, बीते 15 दिन में दुनिया भर में सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों में 40 फीसदी जेएन.1 की चपेट में आए हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कोविड टास्क फोर्स के सह अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन ने बताया कि जेएन.1 उप स्वरूप को लेकर कई चिकित्सा अध्ययन सामने आए हैं जिनसे जाहिर है कि यह बहुत अधिक गंभीर स्वरूप नहीं है लेकिन यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में जरूर ले सकता है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें