मॉस्को में मौजूद विपक्षी नेताओं ने स्कूली बच्चों को पुलिस वैन में बैठाकर ले जाने व थाने में रखने की तस्वीरें जारी की हैं। इन बच्चों का कसूर यह है कि इन्होंने जंग के खिलाफ पोस्टर बैनर लहराए थे। इन्हें उग्रवाद व देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा जा सकता है। रूस में सरकार या जंग विरोधी प्रदर्शन करने पर देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने का प्रावधान है।
रूसी नेताओं द्वारा जारी एक अन्य फोटो में पुलिस वैन के पिछले हिस्से में तीन बच्चे बैठे हैं। इनके हाथ में 'नो वॉर' की तख्तियां व फूल हैं। ये फूल लेकर ये बच्चे मॉस्को स्थित रूसी दूतावास गए थे। एक लड़की के हाथ में तख्ती थी, जिसमें रूसी भाषा में लिखा था 'नो वॉर'। उसके आसपास रूस व यूक्रेन का झंडा बनाया गया था।