फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fiji Earthquake: फिजी और टोंगा में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई तीव्रता

Fri, 16 Jun 2023 02:53 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिजी

सार

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार रात 11:36 बजे फिजी द्वीप समूह के दक्षिण में भूकंप आया। 
विज्ञापन
फिजी में भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के द्वीप देश फिजी और टोंगा में गुरुवार को तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार रात 11:36 बजे फिजी द्वीप समूह के दक्षिण में भूकंप आया। टोंगा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि टोंगा के नुकुअलोफा के दक्षिण पश्चिम में भूकंप आया, जिसका केंद्र 210 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने एक ट्वीट में कहा कि टोंगा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र टोंगा के हिहिफो से 95 किमी पश्चिम उत्तर पश्चिम में 210.1 किमी की गहराई में था। यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के बाद सूनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

इससे पहले, फिलीपींस के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण-पश्चिम में था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि गुरुवार सुबह हुके (Hukay) के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 120 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके बड़े क्षेत्र में महसूस किए गए, लेकिन बड़ी क्षति होने की संभावना कम है। हुके राजधानी मनीला से लगभग 140 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें