फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: भारतीय युवक की मौत के मामले में कोर्ट ने तीन लोगों को माना दोषी, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 15 Jun 2023 11:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय मूल का करमजीत सिंह (31) पिछले साल 25 जून को हाउंस्लो के एक पब के दरवाजे पर घायल अवस्था में पड़ा था। पब कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस आने तक सिंह का प्राथमिक इलाज किया था। हालांकि, बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के एक पब के बाहर हुई भारतीय युवक की हत्या के मामले में तीन व्यक्तियों को दोषी मान लिया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अब अगली सुनवाई में सजा सुनाई जाएगी। घटना लंदन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके की है। 

कोर्ट ने दो भाइयों सहित तीन युवकों को आरोपी ठहराया 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भारतीय मूल का करमजीत सिंह (31) पिछले साल 25 जून को हाउंस्लो के एक पब के दरवाजे पर घायल अवस्था में पड़ा था। पब कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस आने तक सिंह का प्राथमिक इलाज किया था। हालांकि, बाद में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक को चाकू लगा था, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मेट पुलिस ने बताया कि लंदन के वुड ग्रीन क्राउन कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को वेस्ली एंजल (33) को हत्या का आरोपी माना है। जबकि, उसके भाई नाथन एंजल (24) और बॉबी डनलीवी (26) को हत्या और लूट की साजिश के लिए दोषी ठहराया है। यह एक पूर्व नियोजित हमला था। तीनों आरोपी सिंह को लूटने के इरादे से आए थे। 

मां ने कहा कि हमारा सपना छीन लिया
पुलिस ने बताया कि सिंह पब के सामने ही रहता था। जांच के दौरान टीम जब उसके बिल्डिंग में गई तो वहां खून के कुछ निशान मिले थे। फ्लैट में घुसे तो 25 हजार नगद और बड़ी मात्रा में कोकीन मिला। मामले में टीम ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें दो व्यक्ति चेहरा ढक कर बिल्डिंग में घुसते दिखे और थोड़ी देर बाद वह बिल्डिंग से निकलते भी दिखाई दिए। हालांकि, बिल्डिंग के गलियारों में कैमरे नहीं लगे थे। करमजीत की मां जसबीर कौर ने कहा कि तीनों ने उसके बेटे का जीवन और उसके सपने छीन लिए। मेरे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। सिंह को उसकी पत्नी और उसके बेटे के साथ खुश देखने का सपना भी तीनों आरोपियों ने छीन लिया। बिना बेटे के हमारी पूरी जिंदगी एक कारावास की तरह हो गई। उनके लिए कड़ी से कड़ी सजा भी कम है। पुलिस के अनुसार, वेस्ले ने सुनवाई के दौरान बताया कि उन्होंने सिंह को लूटने की योजना बनाई थी। लेकिन छीना-झपटी के कारण उसने चाकू मार दिया। हालांकि, वेस्ले का कहना है कि वह चाकू सिर्फ डराने के लिए लेकर आए थे।

जल्द सुलझा दिया जाएगा मामला

विज्ञापन

मंगलवार को भी हुई चाकूबाजी में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई थी। लंदन की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लिंडा ब्रेडली ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे आरोपी ने फ्लैट में युवती पर हमला कर दिया था। चाकूबाजी में एक अन्य महिला भी घायल हो गई थी, जो अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। मृतक महिला हैदराबाद की रहने वाली थी, जो तीन साल पहले पढ़ाई के लिए लंदन आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें