फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वींसलैंड में सख्ती: कैफे में बैठी महिला ने टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाने से किया इनकार, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 11:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो महिला पुलिसकर्मियों द्वारा 46 साल की महिला रेबेका को बाह पकड़कर गिरफ्तार करने और उसे पुलिस वाहन में बैठाए जाने की तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
Woman arrested at Queensland cafe - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड प्रांत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जबर्दस्त सख्ती बरती जा रही है। एक कैफे में बैठी महिला को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने अपने कोरोना टीकाकरण को लेकर जानकारी देने और कोविड प्रमाण पत्र दिखाने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

 

दो महिला पुलिसकर्मियों द्वारा 46 साल की महिला रेबेका को बाह पकड़कर गिरफ्तार करने और उसे पुलिस वाहन में बैठाए जाने की तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गई हैं। कैफे के मालिक मैट स्ट्रैट ने महिला की गिरफ्तारी का वीडियो बना लिया था। यह घटना बुधवार को हुई। स्ट्रैट हार्वे बे जनरल स्टोर चलाते हैं। आरोपी रेबेका ने पुलिस से कहा कि वह अपना नाम और पता बता सकती है, लेकिन कोरोना टीकाकरण के सबूत या प्रमाण पत्र नहीं दिखा सकती। 



बुधवार को पुलिस इस कैफे में मौजूद लोगों के टीकाकरण की जांच करने पहुंची थी। तभी रेबेका अड़ गई। पुलिस को देखकर रेबेका कैफे से बाहर निकल जाती है, लेकिन बाहर खड़े जवान उसे पकड़ लेते हैं। इस पर वह पुलिस से बहस करती है और कहती है कि आप मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकते।  लेकिन पुलिसकर्मी नहीं मानती हैं और उसकी बाह पकड़कर पुलिस के वाहन में बैठा लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें