फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में डेल्टा से हड़कंप: फुजियान प्रांत का पुतियान शहर सील, सिनेमाघर-जिम समेत तमाम सार्वजनिक स्थल बंद

Tue, 14 Sep 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बीजिंग

सार

चीन में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इससे फुजियान प्रांत के एक प्रमुख शहर में हड़कंप मच गया है। तमाम पाबंदियां लगा दी गई हैं। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के दक्षिणपूर्वी फुजियान प्रांत में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पुतियान शहर में सिनेमाघर, जिम और हाईवे बंद कर दिए गए हैं। लोगों को कहीं यात्रा नहीं करने का निर्देश दिया है, ताकि इस वैरिएंट को और फैलने से रोका जा सके। 

विज्ञापन


नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक 10 से 12 सितंबर के बीच फुजियान प्रांत में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 35 पुतियान से मिले हैं। इनके अलावा पुतियान में 10 सितंबर से 32 गैर लक्षण वाले मामले भी सामने आए हैं। वैसे चीन लक्षण नहीं होने वाले कोरोना मरीजों को पुष्ट मामलों में नहीं गिनता है। संक्रमित को बुखार या अन्य कोरोना लक्षण ना हों तो उसे कोरोना पीड़ित नहीं माना जाता है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि पुतियान में मिले मरीजों की जांच में ये लोग तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट के चपेट में आए हैं। 






स्थानीय मीडिया के अनुसार पुतियान शहर में कोरोना की स्थिति गंभीर और जटिल हो गई है। पुतियान शहर की आबादी 32 लाख है। यहां कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच चीन की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट टीम भेजी है। यहां कुछ स्कूलों में पढ़ाई भी रोक दी गई है। 

विज्ञापन

हाल ही में जियांग्सू में फैला था कोरोना
12 सितंबर तक चीन में कोरोना के 95,248 मामले सामने आए थे जबकि 4,636 लोगों की मौत हो गई थी। फुजियान से पहले जियांग्सू में कोरोना से हड़कंप मचा था। यह दो सप्ताह पहले ही खत्म हुआ था। अब वहां नए मामले नहीं मिल रहे हैं। एक माह तक बड़ी तादाद में मरीज मिले थे। बता दें, दो साल पहले दुनिया में सबसे पहले चीन में यह महामारी फैली थी। यहीं से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया। करोड़ों लोग इसके शिकार हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें