फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: बेच रहे थे राष्ट्रपति आवास से चुराया सामान, चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 25 Jul 2022 02:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

नौ जुलाई को राष्ट्रपति के आवास में प्रदर्शन के दौरान घुसने वाले तीन लोगों को सोने की परत वाले पीतल के 40 सॉकेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। खिड़कियों पर पर्दे लटकाने के लिए ये सॉकेट दीवार पर लगाए गए थे।
विज्ञापन
Sri Lanka - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की पुलिस ने राष्ट्रपति भवन से चोरी किए गए सोने की परत वाले पीतल के 40 सॉकेट बेचने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। देश में गंभीर आर्थिक संकट के कारण सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे लोग राष्ट्रपति के आवास में घुस आए थे। इसी दौरान यह सामान चोरी किया गया था। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर नौ जुलाई को कब्जा कर लिया था। भीड़ ने विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग भी लगा दी थी।

विज्ञापन


ऑनलाइन समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने बताया कि नौ जुलाई को फोर्ट में राष्ट्रपति के आवास में प्रदर्शन के दौरान घुसने वाले तीन लोगों को सोने की परत वाले पीतल के 40 सॉकेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। खिड़कियों पर पर्दे लटकाने के लिए ये सॉकेट दीवार पर लगाए गए थे।

उसने बताया कि वेलिकाडा पुलिस ने रविवार को इन्हें बेचने की कोशिश कर रहे संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी आयु 28 साल, 34 साल और 37 साल है। पुलिस ने संदेह जताया कि इन तीनों को नशा करने की लत है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि इन तीनों को कोलंबो (उत्तर) आपराधिक जांच प्रभाग को सौंपा जाएगा, जो इस प्रकार के मामलों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कम से कम 1,000 मूल्यवान वस्तुएं राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से चोरी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें