फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: वित्त मंत्री बोले- IMF से चर्चा पूरी होने के बाद मिलेगी 330 मिलियन डॉलर के बेलआउट की दूसरी किस्त

Wed, 04 Oct 2023 10:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

शेहान सेमासिंघे ने कहा कि देश और वैश्विक ऋणदाता के बीच कुछ लंबित वित्तीय मामलों पर चर्चा पूरी होने के बाद द्वीप राष्ट्र को आईएमएफ के 330 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज की दूसरी किस्त मिलेगी।
विज्ञापन
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे ने बुधवार को कहा कि देश और वैश्विक ऋणदाता के बीच कुछ लंबित वित्तीय मामलों पर चर्चा पूरी होने के बाद द्वीप राष्ट्र को आईएमएफ के 330 मिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज की दूसरी किस्त मिलेगी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बेलआउट कार्यक्रम से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना करने वाले मुख्य विपक्षी नेता साजित प्रेमदासा के सवालों का संसद में जवाब देते हुए सेमासिंघे ने वैश्विक ऋणदाता के कार्यक्रम को रोकने के लिए राजनीति से प्रेरित मामलों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, 'आईएमएफ बेलआउट की दूसरी किस्त जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी और इसे रोके जाने का कोई खतरा नहीं है।' श्रीलंका इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट से प्रभावित हुआ था, जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक महत्वपूर्ण निचले स्तर पर गिर गया और जनता ईंधन, उर्वरकों और आवश्यक वस्तुओं की कमी का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई थी।
विज्ञापन


आईएमएफ ने इस साल मार्च में श्रीलंका की आर्थिक नीतियों और सुधारों का समर्थन करने के लिए विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत 48 महीने के 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित व्यवस्था को मंजूरी दी थी।

देश के लिए वैश्विक ऋणदाता-समर्थित विस्तारित निधि सुविधा कार्यक्रम की पहली समीक्षा के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाले आईएमएफ मिशन ने कहा कि स्थिरता के शुरुआती संकेतों के बावजूद पूर्ण आर्थिक सुधार अभी तक सुनिश्चित नहीं है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें