फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: 'दवा आयात के लिए भारत-बांग्लादेश के साथ करेंगे समझौता', स्वास्थ्य मंत्री रामबुकवेला ने कही यह बात

Tue, 03 Oct 2023 10:04 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका दवा आयात करने के लिए भारत और बांग्लादेश के साथ समझौता करेगा। स्वास्थ्य मंत्री रामबुकवेला ने कहा कि 80 प्रतिशत दवा आयात भारत और बांग्लादेश से हो रहा है।
विज्ञापन
india and sri lanka flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका दवा आयात करने के लिए भारत और बांग्लादेश के साथ समझौता करेगा। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला ने मंगलवार को कहा, श्रीलंका सरकार दवाओं की आपातकालीन खरीद बंद कर देगी। साथ ही दवा खरीद में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भारत और बांग्लादेश के साथ समझौता करेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल श्रीलंका के अस्पतालों को आवश्यक दवाओं की कमी का सामना करना पड़ा था। जिसका कारण देश में आर्थिक संकट था। मंत्री रामबुकवेला ने कहा कि 80 प्रतिशत दवा आयात भारत और बांग्लादेश से हो रहा है।

विपक्ष द्वारा श्रीलंका की संसद में देश के स्वास्थ्य मंत्री रामबुकवेला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। देश के अस्पतालों में दवा की कमी और कुछ मामलों में एक्सपायर्ड इंजेक्शन के प्रयोग के कारण कई मौतें हुई थी। उन पर आरोप था कि आपातकालीन खरीद में भ्रष्टाचार हुआ है। जिससे कारण देश में घटिया दवा के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें