फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंका की संसद ने आईएमएफ के राहत पैकेज को दी मंजूरी, अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत

Fri, 28 Apr 2023 11:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलंबो।

सार

श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकलने और अन्य विकास भागीदारों से वित्तीय मदद देने के लिए आईएमएफ ने पिछले महीने राहत पैकेज को मंजूरी दी थी। श्रीलंका ने इस संकटकाल में उसकी मदद करने के इस कदम को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए इसका स्वागत किया था।
विज्ञापन
आईएमएफ-श्रीलंका (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की संसद ने देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए शुक्रवार को तीन अरब अमेरिकी डॉलर के अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। कई साल के कुप्रबंधन और कोविड महामारी के बाद श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

विज्ञापन


120 सदस्यों ने समझौते के पक्ष में किया वोट
श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकलने और अन्य विकास भागीदारों से वित्तीय मदद देने के लिए आईएमएफ ने पिछले महीने राहत पैकेज को मंजूरी दी थी। श्रीलंका ने इस संकटकाल में उसकी मदद करने के इस कदम को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए इसका स्वागत किया था। तीन दिन चर्चा के बाद शुक्रवार को 225 सदस्यों वाली संसद में 120 सदस्यों ने इस समझौते के पक्ष में वोट किया, जबकि 25 सदस्यों ने इसका विरोध किया।

राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने संसद को बताया कि संसद की मंजूरी जरूरी है क्योंकि उनकी सरकार गंभीर आर्थिक सुधार कार्यक्रम शुरू कर रही है। वित्त मंत्रालय भी विक्रमसिंघे के पास ही है। उन्होंने अपने संसदीय भाषण में कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने, ऋण स्थिरता को बहाल करने और एक समावेशी और समृद्ध देश बनाने के लिए आर्थिक सुधार के लिए यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सरकार पर सुविधा प्राप्त करने में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाने वाले मुख्य विपक्षी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के सदस्य सदन में मतदान के समय मौजूद नहीं थे। तीन अरब अमेरिकी डॉलर की राहत प्राप्त करने के बाद श्रीलंका वर्तमान में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय लेनदारों के साथ ऋण पुनर्गठन पर बातचीत कर रहा है। विक्रमसिंघे ने कहा कि मई के मध्य तक पुनर्गठन कार्यक्रम लागू हो जाएगा।

अप्रैल में श्रीलंका ने अपने इतिहास में अपने पहले ऋण चूक को 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट के रूप में घोषित किया था। जिसके बाद विदेशी मुद्रा की कमी के कारण सार्वजनिक विरोध भड़क गया था। जुलाई के मध्य में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को पद से हटाने के लिए महीनों तक विरोध-प्रदर्शन किया गया था। उस वक्त राजपक्षे ने अपने समर्थन के लिए वैश्विक ऋणदाता को लाभ उठाने से इनकार करने के बाद आईएमएफ के साथ वार्ता शुरू की थी।

एक बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम श्रीलंका को आईएमएफ, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों (आईएफआई) और बहुपक्षीय संगठनों से सात अरब डॉलर तक के वित्त पोषण तक पहुंचने की अनुमति देगा।


कोलंबो-बाउंड चेन्नई फ्लाइट को दक्षिणी श्रीलंका हवाई अड्डे पर भेजा गया  
श्रीलंका की विमानन कंपनी फिट्स एयर के चेन्नई से कोलंबो जा रहे एक विमान को शुक्रवार को खराब मौसम के कारण देश के दक्षिणी प्रांत मट्टाला हवाईअड्डे ले जाया गया। उड्डयन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विमान में 143 यात्री सवार थे। इस उड़ान को शाम 4 बजे कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। हालाकि उस समय क्षेत्र में गरज के साथ भारी बारिश हो रही थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें