फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: पाकिस्तान की कंगाली दूर करेगा चीन, शीर्ष राजनयिक वांग यी ने असीम मुनीर को दिया आश्वासन

Fri, 28 Apr 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

पूर्व विदेश मंत्री वांग यी ने जनरल मुनीर से कहा कि चीन पाकिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए समर्थन करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
वांग यी, जनरल असीम मुनीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में देश के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर चार दिवसीय बीजिंग दौरे पर हैं। शुक्रवार को चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने उनसे मुलाकात की और कहा कि उनका गंभीर राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहे सदाबहार सहयोगी के लिए समर्थन जारी है। 

विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री वांग यी ने जनरल मुनीर से कहा कि चीन पाकिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के साथ-साथ एकता, स्थिरता, विकास और समृद्धि को हासिल करने के लिए समर्थन करना जारी रखेगा। 

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, कम्युनिष्ट पार्टी की केंद्रीय कमिटी के सदस्य वांग ने कहा कि पाकिस्तानी सेना, बीजिंग और इस्लामाबाद के बीच मजबूत दोस्ती की रक्षा करती है। वांग ने कहा, दोस्ताना नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए चीन, पाकिस्तानी प्रशासन और सभी राजनीतिक दलों की सराहना करता है। 
विज्ञापन


जनरल मुनीर ने चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। वहीं, चीन के नए प्रधानमंत्री कियांग ने गुरुवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के साथ फोन पर बात की और वित्तीय मदद जारी रखने का वादा किया। शरीफ के साथ बातचीत के दौरान कियांग ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने मेंम नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद, देश में काम कर रहे चीनी संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी के लिए अनुकूल माहौल बनाना जारी रखेगा। 
 
चीन समय-समय पर पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा ऋण के संकट से बचाता रहा है। जनरल मुनीर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार से दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू पर हैं। 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने 26 अप्रैल को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के अपने समकक्ष जनरल ली कियाओमिंग के साथ 'क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति' पर चर्चा की थी और इसके बाद चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूक्सिया के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें